सबलगढ़: सिंघाड़ों को चमकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल, वायरल वीडियो ने खोली मिलावट की पोल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sabalgarh: Chemicals used to brighten water chestnuts, viral video exposes adulteration

रिपोर्ट- अमन परमार, एडिट- विजय नंदन

सबलगढ़: सबलगढ़ से एक बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां सिंघाड़ों को अधिक चमकदार और आकर्षक बनाने के लिए उन पर केमिकल युक्त पानी छिड़कते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो खाद्य पदार्थों में हो रही गंभीर मिलावट और जनता के स्वास्थ्य के साथ खुले खिलवाड़ को उजागर करता है।

सेहत के लिए गंभीर खतरा

जानकारी के अनुसार, कुछ लालची व्यापारी सिंघाड़ों को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए रसायनों का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि यह चमक ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है, लेकिन इसके स्वास्थ्य पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं, ऐसे केमिकल के सेवन से फ़ूड पॉइज़निंग (Food Poisoning), एलर्जी और पेट की गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। इन रसायनों का लंबे समय तक उपयोग स्वास्थ्य पर खतरनाक और स्थायी असर डाल सकता है।

खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन

खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत खाने-पीने की चीजों को आकर्षक बनाने के लिए इस तरह के हानिकारक रसायनों का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद, यह वायरल तस्वीर दिखाती है कि मुनाफा कमाने के लिए जनता के स्वास्थ्य को जोखिम में डाला जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेने और तत्काल ऐसे मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपेक्षा की जा रही है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक