खूनी तालाब की मौन गवाही: 48 घंटे में खुली ₹1000 की अदृश्य गांठ, लाश ने बताया किसका था हत्या में हाथ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Silent testimony from the bloody pond: An invisible ₹1,000 bundle unravels within 48 hours; the corpse reveals who was behind the murder.

रिपोर्ट- नेमीचंद बंजारे, एडिट- विजय नंदन

गरियाबंद: पुलिस ने राजिम थाना क्षेत्र के लोधिया तालाब में मिले एक युवक की रहस्यमय हत्या की गुत्थी को महज़ 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मृतक के हाथ-पैर बंधे और मुंह में कपड़ा ठूंसे हुए शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने दो नाबालिगों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान राजिम निवासी दुर्गेश साहू के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या का मुख्य कारण मृतक दुर्गेश साहू और मुख्य आरोपी वीरेंद्र धीवर के बीच सिर्फ ₹1000 के लेन-देन को लेकर चल रहा विवाद था।

शुक्रवार को आरोपी वीरेंद्र धीवर ने दुर्गेश साहू को लोधिया तालाब के पास बुलाया और उससे अपने पैसे वापस माँगे। नशे में चूर चारों आरोपी (वीरेंद्र धीवर, थानेन्द्र साहू और दो नाबालिग) पैसे वापस न मिलने से नाराज हो गए। उन्होंने तालाब किनारे सुनसान जगह पर दुर्गेश की लात-घूंसों और पत्थरों से बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। हत्या के बाद आरोपियों ने जघन्य तरीके से शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। उन्होंने दुर्गेश के हाथ-पैर बाँध दिए। मुँह में कपड़ा ठूँस दिया और लाश को पत्थर से बाँधकर लोधिया तालाब में फेंक दिया। घटना को दुर्घटना साबित करने के लिए मृतक की साइकिल भी तालाब में फेंक दी।

तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजिम थाना पुलिस और गरियाबंद जिले की स्पेशल टीम ने जाँच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जैसे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ का सहारा लिया, जिससे उन्हें अहम सुराग मिले।
एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा के अनुसार पूछताछ के दौरान सभी चारों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध में प्रयुक्त वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है, और उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में