बेमेतरा: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, अग्रवाल समाज पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara Breaking: First FIR registered against Chhattisgarh Kranti Sena chief Amit Baghel

रिपोर्ट: संजू जैन, एडिट- विजय नंदन

बेमेतरा: जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ पहला एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना खम्हरिया में यह मामला दर्ज हुआ है। अग्रवाल समाज के संजय अग्रवाल ने एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि अमित बघेल ने हाल ही में अग्रवाल समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद पूरे छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज में भारी आक्रोश फैल गया था। पुलिस ने धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है। यह बेमेतरा जिले में इस प्रकरण से जुड़ा पहला एफआईआर है। घटना के बाद से ही अग्रवाल समाज के लोग नाराज हैं और उन्होंने ऐसे बयानों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर