,

‘हिटमैन’ बने दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज, शुभमन गिल से छीनी बादशाहत

- Advertisement -
Ad imageAd image
'Hitman' becomes world's No. 1 ODI batsman, dethroning Shubman Gill

by: vijay nandan

भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की ताज़ा रैंकिंग में पहली बार नंबर 1 की पोज़िशन हासिल कर ली है। उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी शुभमन गिल को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की है।

दिलचस्प बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 साल पूरे करने के बाद रोहित शर्मा पहली बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने 781 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं शुभमन गिल नंबर 1 से फिसलकर अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दूसरे स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में बल्ला बोला
रोहित शर्मा ने हाल ही में खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में उनका बल्ला शांत रहा, लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने अर्धशतक जमाया और तीसरे मैच में शतक ठोककर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज़ में 202 रन 101 की औसत से बनाए। इसी प्रदर्शन ने उन्हें रैंकिंग में सबसे ऊपर पहुंचा दिया।

सबसे उम्रदराज नंबर 1 बल्लेबाज बने
रोहित शर्मा ने यह रैंकिंग 38 साल 182 दिन की उम्र में हासिल की है। वह अब तक के सबसे उम्रदराज वनडे नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि उनके लंबे और संघर्षपूर्ण करियर का प्रमाण है।

भारत के पांचवें नंबर 1 बल्लेबाज
रोहित शर्मा से पहले भारत के जिन बल्लेबाजों ने वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाया था, उनमें शामिल हैं: सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, शुभमन गिल, अब रोहित शर्मा इस सूची में पांचवें भारतीय के रूप में शामिल हो गए हैं।

रोहित शर्मा का वनडे करियर
रोहित शर्मा अब तक 276 वनडे मैचों में 11,370 रन बना चुके हैं। उनका औसत 49.22 का है, जिसमें 33 शतक और 59 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने तीन बार वनडे में दोहरा शतक भी लगाया है, जो विश्व क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा का यह मुकाम भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल है। लंबे समय से टीम के लिए स्थिर प्रदर्शन करने वाले “हिटमैन” ने आखिरकार अपने नाम के अनुरूप वनडे क्रिकेट में भी नंबर 1 की गद्दी पर कब्जा कर लिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का