,

आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 20 घायल

UP News

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर डंपर ट्रक से जा टकराई, जिसमें पांच लोगों की मौत की जानकारी मिली है। वहीं, करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रही है। पुलिस पूरे मामले के जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के मोहिद्दीनपुर निवासी संदीप अपने बेटे सिध्दार्थ का मुंडन कराने शुक्रवार को लखनऊ से परिवार व रिश्तेदारों के साथ किराए के टेंपो ट्रैवलर में मथुरा गए थे। शुक्रवार रात 11 बजे थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर के चालक को झपकी आ गई। जिससे टेंपो डंपर ट्रक से जा टकराया है। हादसे में मोहिद्दीनपुर निवासी संदीप व बिटाना देवी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दी ये जानकारी
SP ग्रामीण फिरोजाबाद अखिलेश भदौरिया ने बताया, “हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया। बस मथुरा से लखनऊ जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी गाड़ी से बस टकरा गई। हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ।”

ये लोग हुए घायल
नीता (42) निवासी मोहिद्दीनपुर गागौरी लखनऊ, लवशिखा (13) पुत्री संदीप, नैतिक (15) पुत्र सज्जन, रितिक (12) पुत्र सज्जन, कार्तिक (9) पुत्र संदीप निवासी मोहिद्दीनपुर गगौरी लखनऊ, प्रांशु (13) पुत्र सुशील निवासी गुलड़िया काकौरी लखनऊ, संजीवन (43) निवासी सैथा लखनऊ, गीता (42) निवासी मोहिद्दीनपुर लखनऊ, सुशील कुमार (30) पुत्र बिहारी निवासी दौलतखेड़ा थाना काकौरी लखनऊ, शशि देवी (44) निवासी ककौरी लखनऊ, इनकी नातिन चमचम (4), सावित्री देवी (41) निवासी ककौरी थाना लखनऊ व इसकी नातिन आरोही (डेढ़ वर्ष), रिया (16) पुत्री प्रभुद्दीन निवासी करैटा लखनऊ, पूनम (29) निवासी दुबग्गा थाना दुबग्गा लखनऊ, फूलमती (40) निवासी मोहिद्दीनपुर, बेटी सारिका (13) एवं रूबी (29) निवासी लखनऊ शामिल हैं।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…