Mohit Jain
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे। यह आयोजन मुंबई के नेस्को एग्जीबिशन सेंटर में हो रहा है, जहां पीएम मोदी शाम 4 बजे पहुंचेंगे।
85 देशों से एक लाख प्रतिनिधि शामिल

पांच दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 85 देशों से 1 लाख से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव का उद्देश्य वैश्विक समुद्री उद्योग से जुड़े प्रमुख निवेशकों, नीति निर्माताओं, नवाचारकों और साझेदारों को एक मंच पर लाना है, ताकि समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य पर चर्चा की जा सके।
थीम – “Unifying Oceans, One Maritime Vision”
इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम “Unifying Oceans, One Maritime Vision (सागर एक, दृष्टि एक)” रखी गई है। इस कार्यक्रम में भारत के मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047 को भी केंद्र में रखा गया है। इस विजन के तहत चार प्रमुख लक्ष्य तय किए गए हैं—
- पोर्ट आधारित विकास
- शिपिंग और शिपबिल्डिंग को बढ़ावा
- लॉजिस्टिक्स को सरल बनाना
- समुद्री कौशल विकास
पीएम मोदी ने कहा – भारत सुधारों को प्रदर्शित करने का अवसर
Looking forward to being in Mumbai tomorrow, 29th October, to attend programmes relating to the ongoing India Maritime Week 2025. I will speak at the Maritime Leaders Conclave and also chair the Global Maritime CEO Forum. This is a great forum to build collaborations in the… pic.twitter.com/AWdTGhyjrQ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2025
कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं 29 अक्टूबर को मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में शामिल होऊंगा और मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करूंगा। यह मंच समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और भारत के सुधारों को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर है।”
भारत के लिए यह कार्यक्रम समुद्री क्षेत्र में नई दिशा देने और देश को वैश्विक समुद्री शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





