UP: खाद कि किल्लत चरम पर, 300 बोरी के लिए पहुंचे 700 लोग, सड़क किया जाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP

हरपालपुर ब्लॉक के ककरा उर्वरक वितरण केन्द्र में उस समय बवाल हो गया, जब 300 बोरी खाद के लिए करीब 700 लोग पहुंच गए। इकनौरा के काश्तकार सुखेंद्र सिंह के अनुसार, तीन दिन से सैकड़ों किसान केंद्र पर खाद की आस लेकर पहुंचे और निराश लौटे। गुरुवार को ककरा केंद्र पर 300 बोरी खाद की खेप पहुंची। लेकिन, मौके पर किसान सात सौ पहुंचे। नाउम्मीदी दिखी तो किसान कटरा-बिल्हौर हाई-वे पर जुट गए और जाम लगा दिया। किसानों ने केंद्र प्रभारी पर खाद वितरण में मनमानी का आरोप लगाते नारेबाजी करने लगे। देखते देखते किलोमीटरों लम्बा जाम लगा गया। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने मौके पर पहुंच डैमेज कंट्रोल किया। उन्होंने बमुश्किल किसानों को समझा बुझा हाई-वे से हटाया। बाद में उपलब्ध 300 बोरी में एक एक किसानों को बांटी गई। किसानों का दर्द ये है, गेहूं की बुवाई के लिए तैयार खेत सूख रहे हैं, लेकिन प्रशासन है कि झूठ की फसल में आश्वासनों की खाद डाल रहा है।

भारतीय किसान यूनियन (दशहरी) के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने पीसीएफ के ककरा केंद्र पर तैनात सचिव भूप सिंह यादव पर सरकारी डीएपी की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। कहा, भूप सिंह निर्धारित मूल्य से अधिक पर डीएपी किसानों को दे रहे हैं। वह, खाद माफिया को टोकन बांट रहे हैं। प्रमोद ने भूप सिंह पर कार्यवाही की मांग की है। कहा, किसान परेशान है, रबी बुवाई पिछड़ रही है। कार्यवाही नहीं होने पर पंचायत बुला आंदोलन की चेतावनी दी है।

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari

Mathura होली अलर्ट: बरसाना-नंदगांव मार्ग डायवर्ट, लठमार होली के लिए प्रशासन ने जारी की ‘सुपर-ट्रैफिक’ गाइड

Mathura मथुरा-बरसाना की विश्वप्रसिद्ध लठमार होली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के