,

Chhath Puja Holiday: दिल्ली, लखनऊ सहित इन शहरों में कल छठ की रहेगी छुट्टी

Chhath Puja Holiday

छठ महापर्व को देखते हुए गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त कक्षा नर्सरी से 8 तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी स्कूलों में छठ महापर्व के लिए अवकाश घोषित किया गया है। शुक्रवार को सभी स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।

इसके अलावा गाजियाबाद में भी स्कूल बंद रहेंगे। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजियाबाद ने पत्र जारी किया है। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में भी सात नवंबर को जिला स्तरीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, इस दिन सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

छठ पर अवकाश को लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी ने फैसला लिया है। मैनुअल आफ गवर्नमेन्ट आर्डस (संशोधित) 1981 संस्करण पैरा-247 (सी) की व्यवस्था के अनुसार किसी भी जिले का अधिकारी अपने स्तर से तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकता है। विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं अन्य विभागों में जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है वहां घोषित स्थानीय अवकाश लागू नहीं होगा। जिले के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।
बता दें इससे पहले दिल्ली सरकार ने भी छठ पर्व को लेकर सात नवंबर पहले ही राजधानी में सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर रखी है। आदेश के मुताबिक सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। सीएम अतिशी ने घोषणा करते हुए कहा था कि छठ पर्व पर भव्य आयोजन किए जाएंगे। राजधानी में छुट्टी को लेकर पहले एलजी वीके सक्सेना ने सीएम आतिशी को एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें छठ के दिन छुट्टी की मांग की गई थी।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर उनसे छठ पर्व के दिन 7 नवंबर को पूर्णकालिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। अभी तक 7 नवंबर को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया गया है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…