हिमाचल में कांग्रेस की सभी इकाइयां भंग, जानिए कारण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Himachal Congress

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संपूर्ण प्रदेश इकाई, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। जिसकी नोटिफिकेश कांग्रेस ने जारी की है। बता दें कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाईकमान को पत्र लिखकर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से गठन की मंजूरी मांगी थी। प्रतिभा सिंह ने संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नई नियुक्तियां करने का हाईकमान से अधिकार मांगा था।

कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग

हिमाचल में अब प्रदेश सहित जिला और ब्लॉक स्तर पर नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। हालांकि नई कार्यकारिणी का गठन कब तक होगा। इसको लेकर अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में इस बारे में हाईकमान से चर्चा करने के बाद फैसला लिया जा सकता है। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर पार्टी हाईकमान कोई जल्दबाजी नहीं करेगा। प्रदेश कांग्रेस ने पहले ही प्रदेश सहित जिला और ब्लॉक स्तर पर निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर किए जाने की बात कह दी है। इसी आधार पर कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग किया गया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान दिखी थी गुटबाजी

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस गुटबाजी से ग्रस्त है। जो फरवरी में राज्यसभा चुनाव के दौरान देखने को मिली थी, जब सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक सिंघवी बीजेपी के हर्ष महाजन से चुनाव हार गए थे। कुछ कांग्रेस विधायकों ने उनके पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। इसके बाद इन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को