इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, सुरक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Devendra jaiswal


इंदौर : ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के साथ सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। शहर में मौजूद टीम की दो महिला खिलाड़ियों से एक बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पास के एक कैफे की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की हरकत की और मौके से फरार हो गया।महिला खिलाड़ियों ने तुरंत एसओएस नोटिफिकेशन भेजा, जिसके बाद सुरक्षा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे।

टीम के सुरक्षा अधिकारी डेनी सिमंस ने इस घटना की शिकायत एमआईजी थाना पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, वहीं मामले ने शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं — खासकर तब जब विदेशी टीम इंदौर में मौजूद है।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की