विराट कोहली के करियर में पहली बार इतना बुरा दौर! ODI में लगातार दो बार हुए जीरो पर आउट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
विराट कोहली के करियर में पहली बार इतना बुरा दौर! ODI में लगातार दो बार हुए जीरो पर आउट

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा अब तक बेहद निराशाजनक साबित हुआ है। पर्थ में खेले गए पहले वनडे में खाता तक नहीं खोल पाए कोहली दूसरे वनडे में भी बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। यह उनके ODI करियर में पहली बार हुआ है, जब वे लगातार दो मैचों में “डक” पर आउट हुए हों।

लगातार दो मैचों में डक पर आउट

Virat Kohli लगातार दूसरी बार डक पर हुए आउट, लौटते समय संन्यास के दे दिए  संकेत! Video ने मचाई तबाही - virat kohli registered back to back ducks for  first time in

पहले मैच में पर्थ की तेज पिच पर विराट कोहली ने 8 गेंदें खेलीं, लेकिन बिना रन बनाए मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए।
दूसरे वनडे में भी कहानी वैसी ही रही जेवियर बार्टलेट ने उनके पैड पर लगी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया और कोहली चार गेंदों में ही चलते बने।

इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट के नाम 40 डक दर्ज हो गए हैं।

एडिलेड में खराब प्रदर्शन हैरान करने वाला

एडिलेड ओवल में कोहली का अब तक शानदार रिकॉर्ड रहा है। यहां उन्होंने 975 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। इसलिए इस मैदान पर उनका जीरो पर आउट होना और भी चौंकाता है।

टीम मैनेजमेंट की बढ़ी चिंता

India vs Australia Live Streaming 2nd ODI: Venue, timings, when and where  to watch IND vs AUS match?

यह ODI सीरीज 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी मानी जा रही है, लेकिन 36 वर्षीय कोहली की खराब शुरुआत से टीम और फैंस दोनों परेशान हैं।

सीरीज में भारत पीछे

तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया अभी 0-1 से पीछे है।
बारिश से प्रभावित पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
तीसरा और निर्णायक मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर