आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल:22 अक्टूबर 2025

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत और सफलता के अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ लोगों को अपने व्यवहार और निर्णयों में सावधानी रखनी होगी। पढ़िए आज आपका दिन कैसा रहेगा

मेष राशि

आज अपने आसपास मौजूद शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वे आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश किया है तो नुकसान की संभावना है। संतान के करियर पर ध्यान दें। परिवार के लोग खुश रहेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पुराना उधार वापस मिल सकता है, जिससे मानसिक बोझ कम होगा।

वृषभ राशि

आज अपने कार्यों पर पूरी एकाग्रता बनाए रखें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा कर सकते हैं। सरकारी कामों में बिना सोचे कदम न बढ़ाएं। जीवनसाथी आपकी किसी गलती से नाराज हो सकते हैं। धैर्य से काम लें।

मिथुन राशि

आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। समाजसेवा या दूसरों के मामलों में ज़रूरत से ज्यादा दखल देने से बचें। पड़ोसियों से संबंध मधुर बनाए रखें। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी के योग हैं। माता-पिता के साथ अच्छा समय बीतेगा और उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

कर्क राशि

आपके लिए दिन शुभ रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता के योग हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। संतान को मनपसंद कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं, हालांकि कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह राशि

बिजनेस करने वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कामकाज में बदलाव करने से सफलता मिलेगी। नौकरी में टीमवर्क के जरिए बेहतर प्रदर्शन होगा, जिससे प्रमोशन के संकेत बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। किसी दूसरे पर काम के लिए निर्भर न रहें।

कन्या राशि

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। विरोधियों की बातों में आकर कोई फैसला न लें। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी, पर उनका मार्गदर्शन करें। मामा पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो लाभदायक रहेगा। पार्टनरशिप के काम में फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। हालांकि, दूसरों के मामलों में ज़रूरत से ज्यादा ध्यान देने से तनाव बढ़ सकता है। पिताजी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

किसी अजनबी पर जल्द भरोसा न करें। निर्णय सोच-समझकर लें। घर की सजावट पर ध्यान देंगे। मौज-मस्ती की आदतें खर्च बढ़ा सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। कार्यक्षेत्र में समस्या का समाधान मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपकी सफलता की कुंजी बनेगा।

धनु राशि

आज प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। किसी अन्य के विवाद में पड़ने से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। घर-परिवार की कुछ पुरानी समस्याएं फिर उभर सकती हैं, लेकिन आप उन्हें समझदारी से सुलझा लेंगे। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

मकर राशि

कुछ कामों को लेकर तनाव रहेगा। संतान को मनचाही नौकरी न मिलने से मन उदास रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उन पर जिम्मेदारियों का बोझ न डालें। किसी अफवाह या सुनी-सुनाई बात पर भरोसा न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवारिक मामलों में धैर्य रखें।

कुंभ राशि

आज धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। किसी सरकारी कार्य को पूरा करने के लिए मदद मिल सकती है। यात्रा के दौरान नई और उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी। शौक से जुड़ी वस्तुओं पर खर्च बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, किसी छोटी दुर्घटना की आशंका है।

मीन राशि

दिन शुभ रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। रुके हुए बिजनेस प्रोजेक्ट दोबारा शुरू होंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन में सरप्राइज मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बॉस से संबंध बेहतर होंगे। विवादों से दूरी बनाकर रखें।

Ambikapur Tehsildar Protest: पूरे प्रदेश में तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर

Ambikapur Tehsildar Protest: अम्बिकापुर में 27 मई को विधायक रामकुमार टोप्पो और

Supreme Court को मिले 5 नए न्यायाधीश, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी हुई नियुक्ति अधिसूचना

Supreme Court: देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था सुप्रीम कोर्ट में पांच नए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में अगले 5

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. MP में 20 से

विराट कोहली की दमदार पारी से RCB बनी IPL 2026 की चैंपियन, लगातार दूसरी बार खिताब

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स

Development Projects : सीएम डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Development Projects : आयुर्वेदिक कॉलेज-हॉस्पिटल, 4- सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण Development Projects