पीलीभीत में रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Two sides clash over road dispute in Pilibhit

पीलीभीत। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के चलतुआ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई इस झड़प में एक युवती घायल हो गई।

घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए।

घायल युवती ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सेहरामऊ थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।