,

UP News: लखनऊ की कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP News

लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। जिन होटल्स को धमकी मिली है उनमें लेमन ट्री, फॉर्चून और होटल मैरियट जैसे बड़े होटल शामिल हैं। धमकी भरे मेल की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस एसओपी का पालन करते हुए डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ होटल में निरिक्षण के लिए पहुंची। अब तक की गई जांच में तमाम होटल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। माना जा रहा है कि, फ्लाइट्स को मिलने वाली धमकी की तरह ही यह भी फेक थीं।

बता दें कि, लखनऊ के दस बड़े होटल्स को रविवार को बम से उड़ाए जाने की धमकी मिली थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि, आखिर किसके द्वारा इस तरह की धमकी दी गई है।

धमकी भरे मेल में क्या लिखा था

लखनऊ के बड़े होटल्स को भेजे गए धमकी भरे मेल में लिखा है कि, होटल के ग्राउंड फ्लोर पर काला बैग रखा है। इस बैग में बम है। अगर मुझे 55 हजार डॉलर नहीं दिए तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा और हर तरफ खून होगा। बम को डिफ्यूज करने के प्रयास से भी बम में विस्फोट हो सकता है। ऐसी बात धमकी भरे ईमेल में लिखी गई है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद