खनियांधाना मंडी का ‘अनाचार’: अधिकारी नदारद, बाहर सड़कों पर मूंगफली!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

टैक्स चोरी का बड़ा ‘खेल’, लाखों की मंडी बनी ‘ढांचा’; किसान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर

Report: Mukesh Prajapati

खनियांधाना: कृषि उपज मंडी इन दिनों घोर अव्यवस्था और मनमानी का शिकार है। मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते परिसर में सन्नाटा पसरा है, जबकि मूंगफली की सारी खरीद-फरोख्त गूडर रोड, रेंज चौराहा जैसे सार्वजनिक स्थलों पर हो रही है।
किसानों का आरोप है कि मंडी अधिकारी अक्सर नदारद रहते हैं। प्रभारी अधिकारी के पास दो स्थानों का अतिरिक्त प्रभार है, जिसका बहाना बनाकर वह मंडी को समय नहीं देते। उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।

राजस्व को चूना: मंडी के बाहर खुले में बिक्री होने से बड़े पैमाने पर मंडी शुल्क (टैक्स) की चोरी हो रही है। व्यापारी बाहर दलालों के माध्यम से किसानों से उपज खरीदकर सरकारी खजाने को सीधा नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का साफ कहना है कि यह सब अधिकारी-कर्मचारियों की खुली मिलीभगत से चल रहा है।
अधिकारियों के नियंत्रण न होने के कारण किसान अपनी उपज औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। लाखों की लागत से बनी मंडी सिर्फ एक ‘शोपीस’ बनकर रह गई है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि अधिकारी का दोहरा चार्ज खत्म किया जाए और टैक्स चोरी में शामिल कर्मियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को न्याय और सरकारी राजस्व को सुरक्षा मिल सके।

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता