,

क्रेडिट कार्ड कैशबैक के नाम पर 44 हजार की ठगी, साइबर पुलिस ने सिखाया सबक

क्रेडिट कार्ड कैशबैक के नाम पर 44 हजार की ठगी, साइबर पुलिस ने सिखाया सबक

आगरा में साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्रेडिट कार्ड कैशबैक के नाम पर ठगे गए 44 हजार रुपए शिकायतकर्ता को वापस दिला दिए गए हैं। यह कार्रवाई साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

कैशबैक के झांसे में आया युवक, उड़ गए 44 हजार

Active Cyber Cell Expert In Three Zones, Constable Appointed For  Responsibility In Eastern And Western Zones Along With City - Agra News

पीड़ित अभिषेक सिसोदिया ने बताया कि उसे जालसाजों ने खुद को बैंककर्मी बताकर कॉल किया था। आरोपी ने एसबीआई क्रेडिट कार्ड के पॉइंट रिडीम यानी कैशबैक दिलाने का लालच दिया। बातचीत के दौरान जालसाजों ने कार्ड की जानकारी हासिल कर क्रेडिट कार्ड से 44 हजार रुपए का फ्रॉड कर लिया।

बैंक खातों को फ्रीज कर रकम लौटाई

शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल के नीरज कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक कंपनियों से संपर्क किया। संदिग्ध खातों और ऑर्डर को फ्रीज और कैंसिल करवाया गया। इसके बाद नियमानुसार पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए ठगी गई 44 हजार रुपए की पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।

साइबर सेल की जनता से अपील

आगरा पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम सेल ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी बैंक या कंपनी का कस्टमर केयर नंबर केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट से ही लें। अनजान नंबर से आए कॉल पर अपनी गोपनीय बैंक जानकारी साझा न करें और बिना सत्यापन किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…