एमएमसी जोन में 25 नक्सली सक्रिय, पुलिस की अपील – आत्मसमर्पण कर लौटें मुख्यधारा में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Shashank

बालाघाट। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से जुड़े सीमावर्ती क्षेत्र, जिसे एमएमसी जोन कहा जाता है, में इस समय लगभग 25 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं। बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने सभी नक्सलियों से हिंसा का मार्ग छोड़ने और आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

एसपी मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश की आत्मसमर्पण नीति देश की सबसे पारदर्शी और लाभकारी नीति है। जो भी नक्सली आत्मसमर्पण करेगा, उसे सुरक्षा, पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो अब भी जंगलों में भटक रहे हैं, वे हथियार छोड़कर विकास की राह पर चलें और जीवन का नया अध्याय शुरू करें।


मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ — तीन राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में फैला एमएमसी जोन, जहां अब भी करीब 25 नक्सली सक्रिय हैं। लेकिन अब नक्सली संगठन कमजोर पड़ रहे हैं। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कई वरिष्ठ माओवादी नेताओं ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

इसी क्रम में बालाघाट की नक्सली महिला सुनीता ने भी पुलिस पर भरोसा जताते हुए आत्मसमर्पण किया। अब वह समाज की मुख्यधारा में लौटकर सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने सभी नक्सलियों से पुनः अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ें, आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाएं और विकास की मुख्यधारा से जुड़कर शांति और प्रगति का नया जीवन आरंभ करें।

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता