भोपाल में मंत्रालय कर्मचारी बनकर 20 लाख की ठगी: फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर सात लोगों को नौकरी का झांसा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: भोपाल में एक बड़ा ठगी कांड सामने आया है, जिसमें खुद को मंत्रालय का कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने चुनाव आयोग और महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने का लालच देकर 20 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र तक सौंप दिए थे।

शिकायत और जांच:
मुरैना जिले के अंबाह निवासी किसान राजकुमार सिंह ने इस ठगी की शिकायत डीजीपी कार्यालय में की थी। जांच के बाद मामला भोपाल पुलिस को सौंपा गया, जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे रची गई साजिश:
फरवरी 2024 में मंत्रालय के बाहर राजकुमार सिंह की मुलाकात विजय शंकर मिश्रा नामक व्यक्ति से हुई। आरोपी ने खुद को मंत्रालय में कार्यरत बताया और राजकुमार को भरोसा दिलाया कि वह चुनाव आयोग और महिला बाल विकास विभाग में नौकरी लगवा सकता है।

दस्तावेज और रकम की वसूली:
आरोपी ने राजकुमार सिंह से उनके परिवार के सात सदस्यों के शैक्षणिक दस्तावेज लिए और कई किश्तों में कुल 20 लाख रुपये वसूल लिए।

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर:
नौकरी की प्रक्रिया पूरी होने का झांसा देकर आरोपी ने सातों सदस्यों को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए, जिन पर एक ही तारीख में ज्वाइनिंग का उल्लेख था। जब सभी लोग संबंधित विभागों में पहुंचे तो वहां यह साफ हो गया कि पत्र जाली हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी:
जांच में पता चला कि विजय शंकर मिश्रा खुद को मध्यप्रदेश जीडी कार्यालय में पदस्थ बताता था और एक वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी को अपनी भाभी बताकर लोगों पर रौब जमाता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

    Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

    Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

    Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

    Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

    Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

    Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

    Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

    Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

    Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

    Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

    Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

    Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

    Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता