,

    

Chief Minister Dr. Yadav celebrated Diwali with leprosy patients in Ujjain

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाई

मुख्यमंत्री ने मिठाई, पटाखे और उपहार किए वितरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन में हामूखेड़ी कुष्‍ठधाम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुष्ठ रोगियों को पटाखे, मिठाई और उपहार भी वितरित कर दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री संजय अग्रवाल, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, अधिकारी कर्मचारी नागरिक गण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अपने भाई-बहनों के साथ दीपावली त्यौहार मनाने का आनंद आ रहा है। इस शुभ अवसर पर आत्मीयता की ऊष्मा से सभी का कल्याण हो। सभी स्वस्थ हो और समृद्धि की ओर अग्रसर हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुष्ठ रोगियों के सहायतार्थ कलेक्टर को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार का नियोजित ढंग से सर्वेक्षण करवाया जाए। जो भी आवश्यक सहायता होगी शासन उपलब्ध कराएगा। कुष्ठ रोगियों को पेंशन भी सुनिश्चित रूप से मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उज्जैन शहर में हो रहे चौमुखी विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आज टू-लेन और फोर-लेन सड़कों का निर्माण, रोजगार के लिए फैक्ट्रियों की स्थापना हो रही है। सभी ओर विकास नजर आ रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रेरणा से समाजसेवी श्री प्रकाश यादव द्वारा प्रत्येक कुष्ठ रोगी परिवार को अपनी ओर से 21-21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की गई।

दीपावली के दीए और पूजन सामग्री की खरीदी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हामुखेड़ी से लौटते समय नागझिरी रोड पर उमेश की दुकान से दीपावली की सामग्री खरीदी। मुख्यमंत्री ने दुकानदार के साथ आत्मीयता से बात करते हुए दीपावली के दीए, धानी तथा झाड़ू आदि सामग्री खरीदी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दुकानदार की बालिका से उसकी पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की और अच्छे से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने दुकानदार तथा उपस्थित जनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…