भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने किया संन्यास का ऐलान, खेल रत्न अवॉर्ड से हो चुके हैं सम्मानित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने सोमवार को संन्यास की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा। 36 साल के श्रीजेश का यह चौथा ओलंपिक है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2016 रियो ओलंपिक में हिस्सा लिया था और टीम आठवें स्थान पर रही थी। हालांकि, उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के साथ ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था।

328 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले

बात करें श्रीजेश के कैरियर की तो उन्होंने भारत के लिए 328 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा वह कई राष्ट्रमंडल खेल और विश्व कप में भी हिस्सा ले चुके हैं। पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से होगी। हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में श्रीजेश ने कहा, ‘जैसा कि मैं पेरिस में अपने आखिरी टूर्नामेंट की तैयारी कर रहा हूं, मैं बहुत गर्व के साथ पीछे मुड़कर अपने करियर को देखता हूं और आशा की किरणों के साथ आगे बढ़ता हूं।’

कई अहम दौरे के रहे हिस्सा

2010 विश्व कप में डेब्यू करने के बाद श्रीजेश 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और जकार्ता-पालेमबांग में 2018 एशियाड में कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वह 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता टीम के अलावा, भुवनेश्वर में 2019 एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल चैंपियन टीम में भी थे। इसके अलावा वह 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2023 एशियाई चैंपियन ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। 2022 एशियाई खेलों में उन्होंने भारत को स्वर्ण जीतने में मदद की थी।

इन सम्मान से हो चुके हैं सम्मानित

श्रीजेश को 2021 में खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं, 2022 में वह साल 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुने गए थे। श्रीजेश ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीषया से शादी की थी, जो कि एक लॉन्ग जंपर और आयुर्वेद डॉक्टर भी हैं। इस कपल की एक बेटी (अनुश्री) और एक बेटा भी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Vidhyak Rameshwar Sharma ने चंद्रशेखर तिवारी का किया समर्थन, मुस्लिम नेताओं पर साधा निशाना

Vidhyak Rameshwar Sharma: हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर कुछ मुस्लिम नेता

Hamirpur: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहीं 5 नाबालिग लड़कियां, वीडियो वायरल

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने

Vidhyak Rameshwar Sharma ने चंद्रशेखर तिवारी का किया समर्थन, मुस्लिम नेताओं पर साधा निशाना

Vidhyak Rameshwar Sharma: हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर कुछ मुस्लिम नेता

Vaibhav Sooryavanshi की धमाकेदार पारी, राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरी बार दर्ज की जीत

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार को खेले

Bengaluru Airport पर सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ले जा रहे थे सोना

Bengaluru Airport: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. भिलाई स्टील प्लांट में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. यूसीसी लागू करने की

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 8 अप्रैल 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों

Rural drinking water : ग्रामीण इलाकों में पेयजल के लिए नवाचार, पंचायत में पानी समिति को मिलेंगे अधिकार

मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में साफ पेयजल पहुंचाने के लिए सीएम

सीएम हिमंत की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट, पवन खेड़ा का सीएम हिमंत बिस्वा पर अटैक

by: digital desk कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के असम के मुख्यमंत्री हिमंत

Effigy Controversy : भानुप्रतापपुर में SDOP के पुतला दहन के बाद सियासत गरम, जांच की मांग तेज

Effigy Controversy : संयुक्त पुलिस परिवार संघ ने की कड़ी निंदा, नेताओं

Screen Awards 2026 : ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, 14 अवॉर्ड्स पर किया कब्जा

Screen Awards 2026 : बेस्ट डायरेक्टर आदित्य धर, ‘होमबाउंड’ बनी बेस्ट फिल्म

Chhattisgarh : भूपेश बघेल ने असम दौरे और राज्य मामलों पर उठाए BJP के खिलाफ सवाल

Chhattisgarh : पूर्व मुख्यमंत्री ने असम चुनावी हालात, पुलिस कार्रवाई और शिक्षा