,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र की शुरुआत, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सत्र का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि भारत में पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। भारत मंडपम में यह सत्र 21 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें 150 से अधिक देशों के 2000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। गुरु पुर्णिमा की दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत गुरु पुर्णिमा का पवित्र पर्व मना रहा है। मैं आप सभी और सभी देशवासियों को ज्ञान और आध्यात्म के इस पर्व की बधाई देता हूं। धरती हमारी मां है और हम उसकी संतान हैं। इसी विचार को लेकर भारत इंटरनेशनल सोलर अलायंस और मिशन लाइफ जैसे समाधान दे रहा है…UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर के लिए भारत 1 मिलियन डॉलर का योगदान देगा।

‘मोइदम’ को यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि बीते वर्षों में हम भारत की 350 से अधिक प्राचीन धरोहरों को वापस लाए हैं। प्राचीन धरोहरों का वापस आना वैश्विक उदारता और इतिहास के प्रति सम्मान के भाव को दिखाता है। ये कार्यक्रम भारत के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि से जुड़ा है। मुझे बताया गया है कि हमारे उत्तर पूर्वी भारत के ऐतिहासिक ‘मोइदम’ को यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल होना प्रस्तावित है। ये भारत की 43वीं विश्व धरोहर साइट और और उत्तर पूर्वी भारत की पहली धरोहर होगी जिसे यह दर्जा मिल रहा है।

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…