,

चलते सदन के बीच स्पीकर ओम बिरला ने ऐसा क्या कह दिया कि सांसद लगाने लगे ठहाके, जानें

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार (25 जुलाई) को एक बार फिर से केंद्रीय बजट पर चर्चा शुरू हो गई है। बुधवार (24 जुलाई) को संसद में काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिला था,जो आज भी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और कीर्तिवर्धन सिंह संसद में दस्तावेज पेश करने वाले हैं।

बजट पेश किए जाने के बाद से ही काफी ज्यादा हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष का कहना है कि इस बजट को सरकार बचाने के लिए लाया गया है। इसमें बिहार और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को ज्यादा पैसा दिया गया है, क्योंकि वहां की दो प्रमुख पार्टियों जेडीयू और टीडीपी के भरोसे वर्तमान सरकार चल रही है। बिहार के ही पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव ने सदन में सवारल किया। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि स्पीकर ओम बिरला भी जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाए। किस बात को लेकर सदन में लगे ठहाके
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रश्नकाल से दौरान सवाल किया कि पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर कहा जा रहा है कि वह खुल गया और चालू हो गया है, जबकि ऐसा नहीं हुआ है। बिहार सरकार की तरफ से 15 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। क्या अगले दो साल में एयरपोर्ट चालू हो जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि जमीन की जो समस्या थी, वो खत्म होने वाली है। पप्पू यादव ने हमसे मुलाकात भी की है। जल्द ही काम भी प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि पप्पू यादव जी आप बैठ जाइए, नहीं तो लोग कहेंगे कि बिहार को बहुत ज्यादा दे रहे हैं। ये सुनकर सदन में ठहाके लगने लगे।

विपक्ष बेवजह हल्ला कर रहा- किरण रिजिजू
दरअसल, बिहार को स्पेशल पैकेज दिए जाने पर विपक्ष अन्य राज्यों के साथ पक्षपातपूर्ण का आरोप केंद्र सरकार पर लगा रहा है और मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में लगा हुआ है। जिसको देखते हुए संसदीय कार्य मंत्री और बीजेपी सांसद किरण रिजिजू ने कहा, “संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते मैं फिर अपील करता हूं कि बजट सत्र में बजट पर चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष किसानों, छोटे आदिवासियों के लिए किए गए प्रावधानों पर चर्चा क्यों नहीं करता? जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनादेश दिया है, आप इसका अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बिल्कुल ठीक नहीं है। बजट सत्र में बजट पर चर्चा होनी चाहिए।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…