,

अफगान टीम पाकिस्तान जाने को तैयार, BCCI को झटका, जानिए कैसे?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पड़ोसी देश पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जानी है। इस टूर्नामेंट की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई अपने रुख पर कायम है। दरअसल, बीसीसीआई का कहना है कि पाकिस्तान में सुरक्षा को देखते हुए भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पाक खेलने नहीं जाएगी। साथ ही बीसीसीआई ने आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हाइब्रिड मॉडल का सुझाव दिया है। इस मॉडल के तहत भारतीय टीम अपना मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अलग ही राग है।

बीसीसीआई का अहम योगदान

इसी बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जो खबर सामने आ रही है उससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को झटका लग सकता है। खबरों की मानें तो, अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने के लिए पाक जाने को तैयार है। लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि अफगानिस्तान का पाकिस्तान दौरे पर जाना भारत और बीसीसीआई के लिए झटका कैसे है? तो बता दें कि बीसीसीआई अफगानिस्तान क्रिकेट की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहा है। अफगानिस्तान क्रिकेट की कामयाबी में भारत और बीसीसीआई का अहम योगदान रहा है।

बीसीसीआई को झटका

दरअसल, अफगानिस्तान के उथल-पुथल भरे और अशांत माहौल में बड़े क्रिकेट मैचों का आयोजन संभव नहीं है। इसके मद्देनजर बीसीसीआई अफगानिस्तान को होम ग्राउंड देता है। साथ ही बीसीसीआई आर्थिक पर अफगानिस्तान क्रिकेट की मदद भी करता है। भारत अफगानिस्तान में क्रिकेट की बेहतरी के अलावा शांति कायम करने की कोशिशों में लगातार अहम भूमिका निभाता रहा है। वहीं, इन तमाम वजहों से बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के संबंध काफी अच्छे रहे हैं, लेकिन अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगान टीम का पाक जाना बीसीसीआई के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…