मध्यप्रदेश पर्यटन का रोमांच अब किडजानिया में – बच्चों ने किया वर्चुअल जंगल सफारी और रिवर राफ्टिंग का अनुभव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The thrill of Madhya Pradesh tourism is now in Kidzania – children experienced virtual jungle safari and river rafting

अब मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर, समृद्ध वन्यजीव और जीवंत संस्कृति का अनुभव छोटे बच्चे भी ले सकते हैं, वह भी एक अनोखे और रोमांचक अंदाज़ में। किडजानिया मुंबई और दिल्ली में एमपी टूरिज्म एक्सपीरियंस सेंटर का शानदार शुभारंभ हुआ, जिसमें बच्चों ने वर्चुअल जंगल सफारी और रिवर राफ्टिंग जैसे साहसिक पर्यटन का अनुभव लिया।

इस सेंटर का उद्घाटन प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, एमपी टूरिज्म बोर्ड, शिव शेखर शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि “मध्यप्रदेश में सबके लिए कुछ न कुछ है – चाहे वह संस्कृति प्रेमी हो, इतिहासकार हो या प्रकृति प्रेमी। इस पहल के माध्यम से बच्चों को बचपन से ही पर्यटन के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना हमारा उद्देश्य है।”

बच्चों के माध्यम से पूरे परिवार तक पहुंचेगा मध्यप्रदेश का पर्यटन आकर्षण

किडजानिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर तरणदीप सिंह शेखोंन ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि “यह पहली बार है जब किसी राज्य ने बच्चों के माध्यम से परिवारों तक पर्यटन स्थलों को पहुंचाने की पहल की है। मध्यप्रदेश का यह नवाचार बच्चों को जिम्मेदार पर्यटक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

इस अवसर पर एमपी टूरिज्म बोर्ड की अतिरिक्त प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि “यह सेंटर बच्चों को रोमांचक वर्चुअल अनुभवों के माध्यम से मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों से जोड़ेगा। आने वाले समय में इसे और अधिक समृद्ध और इंटरैक्टिव बनाया जाएगा।”

जंगल सफारी और रिवर राफ्टिंग: बच्चों के लिए रोमांच का संसार

सेंटर में दो प्रमुख वर्चुअल अनुभव प्रस्तुत किए गए हैं:

जंगल सफारी: बच्चे वर्चुअल जीप में बैठकर कान्हा, पेंच और सतपुड़ा जैसे राष्ट्रीय उद्यानों में जंगली जानवरों को देखने का अनुभव करते हैं।

रिवर राफ्टिंग: बच्चों को मध्यप्रदेश की नदियों की लहरों पर रोमांचक सवारी कराई जाती है।

इन अनुभवों को और अधिक वास्तविक बनाने के लिए वर्चुअल रियलिटी, मोशन सेंसिंग तकनीक, एनवायरनमेंटल सिमुलेशन और 3D इफेक्ट्स का उपयोग किया गया है। बच्चों को हरी सफारी जैकेट पहनाई जाती है जिससे वे खुद को एक असली पर्यटक की भूमिका में अनुभव कर सकें।

सीखने और खेलने का संगम

प्रत्येक अनुभव के बाद बच्चों से दस प्रश्न पूछे जाते हैं और सही उत्तर देने पर उन्हें किडजानिया करेंसी (KidZos) पुरस्कार स्वरूप मिलती है। बच्चों को पर्सनलाइज्ड पोस्टकार्ड डिजाइन करने का भी अवसर मिलता है, जिसे वे घर लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा कस्टम स्टिकर्स, बच्चों की डायरी और रंगीन पेंसिल्स जैसे गिफ्ट भी प्रदान किए जाते हैं।

भावी पीढ़ी के लिए सीख और संवेदना का केंद्र

इस अनुभव के माध्यम से बच्चे विभिन्न कौशल भी विकसित कर रहे हैं, जैसे:

जानवरों की पहचान और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता

पर्यवेक्षण और विश्लेषण जैसे संज्ञानात्मक कौशल

समूह में सहभागिता और संवाद जैसे सामाजिक कौशल

4 मई 2025 राशिफल: जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग

Hazaribagh में रामनवमी से पहले पुलिस का ‘महाअभियान’: 54 ठिकानों पर रेड, शराब की भट्टियां की गईं ध्वस्त

रिपोर्टर: रूपेश कुमार दास Hazaribagh रामनवमी के महापर्व को नशामुक्त और शांतिपूर्ण

Cinema राजकुमार राव की फिल्म ‘टोस्टर’ का इंतज़ार खत्म: ओटीटी पर इस दिन होगी ब्लॉकबस्टर एंट्री

Cinema : बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के

Maheshwar में फूटा परिजनों का दर्द: “बेटी दबाव में है, साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है कुल का नाम”

Maheshwar फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की अभिनेत्री मोनालिसा भोंसले द्वारा कोच्चि

Mercosur ने UAE और भारत के साथ व्यापार वार्ता तेज की, वैश्विक ट्रेड में नए अवसर

Mercosur : दक्षिण अमेरिकी व्यापार समूह Mercosur ने भारत और UAE के

Madhupur: बूढ़ेई चौक पर भीषण आग का तांडव, देखते ही देखते खाक हुईं 6 दुकानें; लाखों का नुकसान

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूढ़ेई