स्कूल तक पहुँचने के लिए छात्र-छात्राएं कीचड़ में नंगे पांव सफर को मजबूर”जूते हाथ में, कीचड़ में पैर…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Students are forced to travel barefoot in the mud to reach school"Shoes in hand, feet in the mud...

शिक्षा पाने की जिद में हर दिन की लड़ाई

रिपोर्ट- पुनीत कुमार सेन

अनूपपुर: विकास के दावों की असलियत तब उजागर होती है जब ज़मीनी हालात पर नज़र डाली जाए। अनूपपुर जिले के अनूपपुर विकासखंड के ग्राम कोहका खोडरी नम्बर दो की तस्वीर कुछ ऐसी ही है, जहां बच्चे शिक्षा के मंदिर तक पहुंचने के लिए हर दिन कीचड़ से सनी तकलीफ भरी राह से गुजरने को मजबूर हैं।

यहां स्थित सीएम राइज हायर सेकेंडरी स्कूल, प्राथमिक विद्यालय और हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं बारिश के मौसम में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं। स्कूल जाने का एकमात्र रास्ता करीब एक किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क है, जो बारिश में कीचड़ में तब्दील हो जाती है। बच्चे जूते-चप्पल हाथ में लिए, नंगे पांव कीचड़ से लथपथ रास्तों पर चलते हैं। ड्रेस गंदी हो जाती है, किताबें खराब हो जाती हैं और कई बार फिसलकर चोट भी लग जाती है। ऐसे में शिक्षा का यह संघर्ष किसी युद्ध से कम नहीं।

न प्रशासन जागा, न जनप्रतिनिधि
गांव के लोग और पालक वर्षों से इस समस्या को उठा रहे हैं। पंचायत और प्रशासन को कई बार ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन हर बार नतीजा सिफर रहा। बरसात आते ही परेशानी चरम पर पहुंच जाती है। खासकर वे छात्र जो छात्रावास में रहते हैं, उन्हें ज़रूरी सामान लेने भी बाहर जाना हो तो यही कीचड़भरा रास्ता सबसे बड़ी बाधा बन जाता है।

“सीएम राइज” का दावा सिर्फ नाम तक सीमित
सरकार के ‘सीएम राइज स्कूल’ योजना का उद्देश्य था कि गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा मिले, लेकिन यहां तो बच्चे स्कूल तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। सरकार की नीतियों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई इन बच्चों के भविष्य को निगलती जा रही है। जिस स्कूल में सरकार आधुनिक शिक्षा के सपने दिखा रही है, वहां तक पहुंचने के लिए भी रास्ता नहीं।

चुनाव में वादे, बाद में सन्नाटा
गांववाले बताते हैं कि जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के वक्त ही दिखते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतते ही यह समस्याएं उनके लिए अदृश्य हो जाती हैं। बच्चों की यह हालत देखकर भी जिम्मेदारों की आंखें नहीं खुल रहीं।

अब वक्त है, व्यवस्था जागे
अब समय आ गया है कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दें। बच्चों की शिक्षा के रास्ते में कीचड़ नहीं, एक मजबूत और पक्का मार्ग होना चाहिए, ताकि वे बिना डर और तकलीफ के स्कूल जा सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल