गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क का प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
State Health Minister Shyam Bihari Jaiswal inaugurated the Gondwana Marine Fossils Park

स्थान: एमसीबी/छत्तीसगढ़
संवाददाता: अविनाश चंद्र

एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में हसदो नदी के तट पर स्थित गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क का आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भव्य उद्घाटन किया। इस पार्क में 28 करोड़ वर्ष पुराने समुद्री जीवाश्मों को सुरक्षित और संरक्षित कर पर्यटन, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया है।

वन मंडल मनेंद्रगढ़ द्वारा विकसित इस पार्क को एशिया का सबसे बड़ा समुद्री जीवाश्म पार्क माना जा रहा है। यहाँ पर पर्यटक न केवल 28 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्मों का अवलोकन कर सकते हैं, बल्कि विद्यार्थी भी इस क्षेत्र में अध्ययन और शोध के नए अवसर पा सकते हैं। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि वर्तमान एमसीबी जिला क्षेत्र कभी समुद्र का हिस्सा रहा होगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान बनेगा। इसके विकास से न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में भी यह एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

वन विभाग द्वारा पार्क के विकास को पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। आने वाले समय में इस क्षेत्र को और बेहतर सुविधाओं से लैस कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की योजना है।

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025: जानें अपनी राशि का भविष्य

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट