बीजापुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 16 स्कूलों का किया शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bijapur: Deputy Chief Minister Vijay Sharma inaugurated 16 schools

बीजापुर। शिक्षा के उजाले को छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर जिले में 14 बंद पड़े स्कूलों को पुनः चालू करने और 2 नए स्कूलों का शुभारंभ किया। यह कदम एड़समेटा, तोड़का, सावनार, कोरचोली, नेंड्रा, इतावर, करका और भट्टीगुड़ा जैसे अतिसंवेदनशील और पिछड़े इलाकों में उठाया गया है, जहां लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था ठप थी।

16 स्कूलों से सजेगा बच्चों का भविष्य

इस ऐतिहासिक पहल के माध्यम से अब जिले के हजारों बच्चों को औपचारिक शिक्षा का अवसर मिलेगा। वर्षों से शिक्षा से वंचित इन इलाकों में अब स्कूलों की घंटी फिर से गूंजेगी और ज्ञान की ज्योति हर घर तक पहुंचेगी।

‘शाला प्रवेश उत्सव’ में बच्चों को मिला आत्मीय स्वागत

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने बच्चों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा, खेल और संस्कारों में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा – “ईश्वर आप सबको बुद्धिमान बनाए, ताकि आप देश और समाज की सेवा कर सकें।”

‘दक्ष बीजापुर’ अभियान के तहत सम्मान और प्रोत्साहन

इस अवसर पर ‘दक्ष बीजापुर’ अभियान के अंतर्गत कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि दी गई। साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों, प्रेरणादायक शिक्षकों और बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षा को बताया शांति स्थापना की आधारशिला

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘वेंडे स्कूल दायकाल’ योजना के तहत अप्रवेशी और शाला त्यागी बच्चों को ‘वेलकम किट’ वितरित कर शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बीजापुर में जो शैक्षिक परिवर्तन हो रहा है, वह कठिन संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाएं और समाज को अंधविश्वास व भ्रम से बाहर निकालें।

शिक्षक बताएंगे सही दिशा

शिक्षा को शांति का आधार बताते हुए उन्होंने कहा – “शिक्षक समाज के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति होते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को दिशा दिखाते हैं। बीजापुर के शिक्षक ही इस जिले के भविष्य को आकार देंगे।”

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक

Rewa district farmers training : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

Rewa district farmers training : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हरिहरपुर धाम

Chitragupt worship : भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन

Chitragupt worship : मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

Vikasnagar illegal mining : अवैध खनन का बड़ा खुलासा, ढकरानी और ढालीपुर में छापेमारी

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Vikasnagar illegal mining : सोशल मीडिया पर वायरल हुए

Kurukshetra news : ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ,

Kurukshetra news : ज्योतिसर क्षेत्र में एसवाईएल नहर के किनारे गुरुवार को

Magarlod Kidnapping : महिला चोरों ने 2 मासूम बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों में दहशत

Magarlod Kidnapping : केवराडीह गांव में मासूमों का अपहरण, इलाके में तनाव

Aurangabad: होली पर भांग का सेवन पड़ा भारी, दाउदनगर अंचल के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर Aurangabad बिहार के औरंगाबाद जिले में होली का जश्न

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई

Nawada : नरहट में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा

Nawada : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरचक गाँव में

Kasganj : पटियाली कोतवाली के उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, निधन

Kasganj : उत्तरप्रदेश के पटियाली कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक Gaya