भानुप्रतापपुर न्यायालय की छत से युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A young man attempted suicide from the roof of Bhanupratappur court

BY- ISA AHMAD

अस्पताल से भी फरार हुआ आरोपी

भानुप्रतापपुर न्यायालय परिसर में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, अखिल श्रीवास्तव नामक युवक अपनी पत्नी द्वारा दर्ज शिकायत के सिलसिले में न्यायालय पहुंचा था। वहां उसने पत्नी पर समझौता करने का दबाव बनाया, लेकिन जब पत्नी इसके लिए राज़ी नहीं हुई, तो उसने न्यायालय की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान उसने इलाज में व्यवधान डालते हुए खुद ही ग्लूकोज की बोतल से लगी सुई को खींचकर बाहर फेंक दिया और फिर अस्पताल की चादर से फंदा बनाकर फांसी लगाने की कोशिश करने लगा।

सौभाग्यवश, उसी समय मौके पर मौजूद 108 एम्बुलेंस के चालक ने युवक की संदिग्ध गतिविधि देख ली और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे झूलने से पहले ही पकड़ लिया, जिससे युवक की जान बच सकी।

हालांकि, इस अफरातफरी के बीच अखिल श्रीवास्तव मौका पाकर अस्पताल परिसर से फरार हो गया। भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। घटना के बाद न्यायालय और अस्पताल दोनों जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और युवक को जल्द से जल्द खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट: अभिषेक सिंह

Ye Bhi Dekhe – 09 मई 2025 राशिफल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के