By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा
मध्य प्रदेश

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: April 1, 2026 3:34 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
5 Min Read
madhyan school chalen hum abhiyan
madhyan school chalen hum abhiyan
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव 2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल, पुस्तकें एवं पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग की लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ। ये कार्यक्रम प्रदेश में शिक्षा के प्रसार और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से हर साल आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने शिक्षा को प्रदेश के विकास का आधार बताते हुए ‘हर बच्चा, हर स्कूल’ के विजन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Contents
Madhyan : हर बच्चा स्कूल पहुंचे, शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएंMadhyan : रकार के प्रयास विशेष, ‘पढ़े हर बच्चा, बढ़ेगा मध्यप्रदेश’Madhyan : ‘हर बच्चा स्कूल आए, पढ़े-लिखे, जीवन में आगे बढ़े’ये भी जानिए : आज स्कूली बच्चों ने मनाई ‘दीपावली,’ सीएम डॉ. यादव ने किताबें-साइकिलें देकर जीत लिया दिल

Madhyan : हर बच्चा स्कूल पहुंचे, शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि ‘पढ़ेगा हर बच्चा, बढ़ेगा मध्यप्रदेश’, जिसका उद्देश्य प्रदेश के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में हर बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नि:शुल्क किताबें, गणवेश और साइकिलें प्रदान की जा रही हैं।

Madhyan : रकार के प्रयास विशेष, ‘पढ़े हर बच्चा, बढ़ेगा मध्यप्रदेश’

बेहतर सुविधाओं के कारण स्कूलों में नामांकन दर में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ ड्रॉपआउट दर भी शून्य पर आ चुकी है। स्कूल चले हम अभियान का मुख्य लक्ष्य हर बच्चे का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करना, ड्रॉपआउट दर को कम करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में शिक्षा की पहुंच मजबूत करना है। मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयास कर रही है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। यह प्रवेशोत्सव न केवल नामांकन बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक माहौल भी तैयार करता है।

Madhyan : ‘हर बच्चा स्कूल आए, पढ़े-लिखे, जीवन में आगे बढ़े’

•‘स्कूल चले अभियान’ का शुभारंभ, 1 से 4 तारीख तक ‘स्कूल चले अभियान’
•दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को आने-जाने में सुविधा के लिए साइकिल वितरण।
•अगले 3-4 महीनों में 4 लाख बच्चों को दी जाएंगी साइकिल।
•विद्यार्थियों को किताबें, गणवेश के लिए राशि और अन्य सुविधाएं।
•हमने ड्रॉपआउट की स्थिति को शून्य किया, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि।
•कुल नामांकन में 19.6 प्रतिशत की वृद्धि, शासकीय विद्यालयों में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि।
•बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बन रहे सांदीपनि विद्यालय और पीएम श्री स्कूल।


•नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत 49 नई हिंदी किताबें तैयार।
•ये किताबें 69 जनजातीय क्षेत्रों में वितरित की जा रही हैं।
•प्रदेश के 55 जिलों और 50 हजार से अधिक गांवों में ‘स्कूल चले अभियान’।
•अभियान के माध्यम से हर बच्चे को स्कूल से जोड़ा जा रहा है।
•अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 95 हजार क्षमता वाले 1913 छात्रावास।
•अनुसूचित जाति वर्ग के 25,439 विद्यालयों में लगभग 20 लाख विद्यार्थी कर रहे अध्ययन।
•कक्षा 1, 6 और 9 में प्रवेश की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया गया है।


•वर्ष 2024-25 में 99,710 और 2025-26 में 94,306 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित।
•75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करना हमारी प्रतिबद्धता।
•बजट में ₹250 करोड़ का प्रावधान कर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी देने की योजना।
•अब तक 55 लाख विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म वितरित की जा चुकी है।
•इस सत्र में 1 करोड़ 45 लाख नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
•प्रदेश में 76,325 शिक्षकों की नियुक्ति कर शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है।

हम सबका संकल्प है कि हर बच्चा स्कूल आए, पढ़े-लिखे और अपने जीवन में आगे बढ़े।

ये भी जानिए : आज स्कूली बच्चों ने मनाई ‘दीपावली,’ सीएम डॉ. यादव ने किताबें-साइकिलें देकर जीत लिया दिल

TAGGED:cm dr mohan yadavHindi Newsschool chalen hum abhiyanTODAY NEWSस्कूल चलें हम अभियान
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

चाणक्य नीति: जब न्याय बिकने लगे, तब राज्य का पतन तय है
धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti on Justice : चाणक्य नीति; जब न्याय बिकने लगे, तब राज्य का पतन तय हो जाता है !

By Swadesh News
Aaj Ka Panchang 11 July 2026 आज द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और चौघड़िया
Pin Postधर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang 11 July 2026 : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

By Swadesh News
11 July 2026 Rashifal | आज का राशिफल 11 जुलाई 2026 | Daily Horoscope Hindi
Pin Postधर्म-संस्कृति

11 July 2026 Rashifal : आज का राशिफल,जानिए शनिवार आपके लिए क्या लेकर आया है

By Swadesh News
Pin Postमध्यकाल

Ujjain Jaora Greenfield Four Lane Project : आधुनिक एक्सप्रेस-वे, ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर,विकास को मिल रही नई गति, तेज हो रही रफ्तार

By Pramod Shrivastav Editorial Head

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?