इंदौर: भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान इंदौर जिले के महू में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं, जिसके बाद पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए कड़े कदम उठाने पड़े।

जश्न का माहौल हिंसा में बदला
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद महू में लोगों ने जश्न मनाने के लिए जुलूस निकाला। हालांकि, जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने पथराव शुरू कर दिया और कई वाहनों व दुकानों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने किया कड़ा एक्शन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भी माहौल तनावपूर्ण बना रहा, जिसके चलते पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। पुलिस 13 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया इन पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

घटना की पृष्ठभूमि
रविवार रात दुबई में हुए मैच में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस जीत के बाद महू के जामा मस्जिद क्षेत्र में जश्न मनाने के लिए जुलूस निकाला गया। हालांकि, जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे स्थिति बिगड़ गई।

प्रशासन की प्रतिक्रिया
घटना के बाद ग्रामीण एसपी हितिका वासल और एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
10 मार्च को स्टॉक्स पर नजर: HCL टेक, टाटा पावर और अन्य पर स्पॉटलाइट





