\’मुस्लिम आबादी 12 से बढ़कर 40 फीसदी हुई\’, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार (17 जुलाई) को राज्य में बदलती ‘डेमोग्राफी’ पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि असम में मुस्लिम आबादी 40 फीसदी तक पहुंच गई है। सरमा ने ये बयान झारखंड की राजधानी रांची में दी है। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए ये दावा किया। बता दें सीएम सरमा झारखंड में बीजेपी के सह प्रभारी हैं। 

असम की डेमोग्राफी में आया बदलाव- सीएम सरमा

हिमंत बिस्व सरमा ने सभा में कहा, “असम की डेमोग्राफी में आया बदलाव मेरे लिए एक बड़ा मुद्दा है। आज असम में मुस्लिम आबादी 40 फीसदी तक पहुंच गई है। 1951 में ये आबादी 12 फीसदी थी। इस दौरान हमने कई जिले भी खो दिए हैं। ये मेरे लिए राजनीति का मुद्दा नहीं है। ये मेरे लिए जीने और मरने का सवाल है।”

लोकसभा चुनाव को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्व सरमा? 

इसके अलावा असम के सीएम की ओर से बिना किसी धर्म का नाम लिए हुए कहा गया “मैं ये नहीं कह रहा कि कोई भी अपराध किसी एक विशेष धर्म की ओर से किया जाता है, लेकिन हाल के दिनों में लोकसभा चुनाव के दौरान हुए घटनाएं चिंता का विषय हैं।” वहीं झारखंड पहुंचे सरमा से जब यहां आने की वजह पूछी गई तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि वो रिचार्ज होने के लिए झारखंड आए हैं। 

इससे पहले पिछले महीने के 23 तारीख को हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया था कि बांग्लादेशी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट किया था। इन लोगों ने केंद्र और राज्य की बीजेपी नीत सरकारों के विकास कार्यों को नजरअंदाज करते हुए वोटिंग की।

उन्होंने ये भी दावा किया था कि बांग्लादेशी मूल के अल्पसंख्यक ही एकमात्र ऐसा समुदाय है, जो राज्य में सांप्रदायिकता में शामिल रहता है। असम में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में 24 में से 15 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि 3 सीटों पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था। 

IND VS PAK: महामुकाबले में क्या होगा खास जानें…

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 16 फरवरी के बाद

Birthday Celebration: धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बना वसु श्रीवास्तव 14वां जन्मदिन

Birthday Celebration: वसु श्रीवास्तव का 14वां जन्मदिन बड़े ही धार्मिक और सांस्कृतिक

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: वैलेंटाइन डे पर 33

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 16 फरवरी के बाद

Horoscope: 14-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल... Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली